झाबुआ डेस्क। गणतंत्र दिवस के पुनीत पर्व पर भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष दौलत भावसार ने कहा कि जनतंत्र की जन-जन को अनुभूति करायें। भारतीय गणतंत्र की भावना पुरातन काल से यहां विद्यमान रही है। गणतंत्र की स्थापना के साथ संविधान ने सभी को समान न्याय, आर्थिक समानता सुनिश्चित की है। जन-जन को इसकी अनुभूति हो, यह हमारी प्रतिबद्धता होना चाहिए। उन्होनें कहा कि भारत ने सभी क्षेत्रों में लगातार प्रगति की है, भारत ने दुनिया का नेतृत्व किया है। देश और प्रदेश में सभी क्षेत्रों में लगातार प्रगति हो रही है। प्रगति का सभी को लाभ मिले और राष्ट्र के नवनिर्माण में योगदान करनें का अवसर सुनिश्चित हो इसके लिए हमारे प्रयास अनवरत होना चाहिए। भावसार ने आगे कहा कि भारत ने पुरातनकाल से विश्व की अगुवाई की है। गणतंत्र दिवस हमें अतीत की समृद्धि का स्मरण दिलाता है, स्वाधीनता के लिए दी गई कुर्बानियों का पुण्य स्मरण कराता है। उनके त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेकर देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सतत् कार्यशील रहे। भावसार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय परंपराओं और सांस्कृतिक समृद्धि से दुनिया को चमत्कृत किया है। विश्व गुरू बनने की भारतीय क्षमता का संदेश दिया है। विश्व में भारत के सुपर पावर बनने की क्षमता का आगाज किया है। हम उनकी भूमिका में पूरक बनकर राष्ट्रीय दायित्व को पूर्ण कर आत्मसंतोष की अनुभूति करें। इस अवसर पर पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेष दुबे, दिलीप कुश्वाह, कल्याणसिंह डामोर, पण्डित महेन्द्र तिवारी, गोपालसिंह पंवार, ओम प्रकाश शर्मा, जितेन्द्र पटेल, भूपेश सिंगोड, बंटी ब्रजवासी, किशार खराड़ी, राजेन्द्र सोनी, भंवरसिंह बिलवाल, कन्हैयालाल लाखेरी, उमंग जैन, अनील महोबिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
Trending
- आम्बुआ मंडल में हिंदू सम्मेलन की तैयारियों को लेकर दस गांव से ग्रामीण भूमि पूजन में हुए शामिल
- घर के बाहर पेड़ पर फंदे से झूला अधेड़, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
- जोबट ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बने अरविंद (बबलू) डावर, कार्यकर्ताओं में उत्साह
- जीतू पटवारी ने आलीराजपुर में नियुक्त किए नए ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, सौंपी कमान
- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉलेज चलो अभियान के तहत जानकारी दी
- जनसुनवाई में आई वृद्ध महिला की समस्या का तुरंत समाधान करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश
- 5 वर्ष की अवधि पूर्ण कर चुके अधीक्षिको के स्थान पर की जाएगी नवीन नियुक्ति
- बोलासा संकुल केंद्र अंतर्गत बीआरसी ने विभिन्न शासकीय स्कूलों का किया निरीक्षण
- लव सेना लबाना समाज की जिला कार्यकारिणी का गठन
- अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर छापेमार कार्रवाई, अनुविभागीय अधिकारी पांडे ने किया सील