वीरेंद्र बसेर, घुघरी इस बार शासकीय हाइस्कूल घुघरी का परीक्षा परिणाम आशा के अनुरूप रहा। पिछले वर्षों में संस्था का परीक्षा परिणाम 20% से भी कम रहा, लेकिन इस वर्ष नवीन संस्था प्रभारी मनोहर बसेर द्वारा कक्षा दसवीं की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करवाया। जिसका परिणाम 10वी का परिणाम 66% रहा। इस सफलता के लिए बसेर ने समस्त शिक्षकों एवं छात्रों को बधाई देते हुए कहा आगामी वर्षों में इसी तरह मेहनत करके अच्छा परिणाम दिया जाए। ज्ञात हो की हाई स्कूल घुघरी में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है, अतिथि शिक्षकों द्वारा ही अध्यापन कराया गया। Post navigation हनुमानजी को चोला चढ़ाकर गांव की खुशहाली की कामना की अज्ञात जंगली जानवर से ग्रामीणों में भय