मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ आगामी दिनों में संपन्न होने जा रहे विभिन्न त्योहारों तथा कार्यक्रमों के मद्देनजर पुलिस थाना आम्बुआ परिसर में शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी श्री दिलीप सिंह चंदेल द्वारा आयोजित की गई बैठक में आगामी दिनों में ईद, भगवान परशुराम जयंती, उर्स, आखातीज आदि पर होने वाले कार्यक्रमों को शांतिपूर्वक तथा आपसी भाईचारे के साथ मनाए जाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सदस्यों द्वारा पूर्व की भांति यातायात व्यवस्था हेतु बस स्टैंड पर पुलिस जवानों की तैनाती, अवैध वाहनों की जांच, छोटे सवारी वाहनों को बस स्टैंड से अलग खड़ा करने के साथ-साथ हाट बाजारों तथा अन्य दिनों बाइकर्स द्वारा 3-4 सवारियां बैठाकर बगैर साइलेंसर के वाहनों को भीड़भाड़ भरे बाजार में दौड़ा कर दहशत पैदा करने पर अंकुश लगाने की मांग की गई। जिस पर थाना प्रभारी ने प्रभावशील कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया। जिस का कितना असर पड़ता है यह भविष्य बताएगा असामाजिक तत्वों पर शख्ती से कार्रवाई किए जाने का संकेत भी थाना प्रभारी द्वारा दिया गया। बैठक में श्री भरत महेश्वरी, जगराम विश्वकर्मा, असलम मकरानी, चांद मोहम्मद मकरानी, अमान पठान, शकील कुरेशी, वैभव जाधव, नवाब खान, हाशिम अली आदि अन्य सदस्य मौजूद रहे। Post navigation अतिक्रमण हटाने या कार्यवाही हेतु प्रशासन ने मोबाइल नंबर क्या जाहिर किए हड़कंप मचा ईदुल फितर का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया गया