वीरेंद्र बसेर, घुघरी पेटलावद ब्लॉक के गाँव घुघरी में आज ग्राम पंचायत पर कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशन पर संजीवनी हेल्थ कैम्प का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला भाजपा महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी ने फीता काट कर किया। शिविर में डॉ. विमला सिंगाड, सीएच्ओ आशीष राणा, राहुल जॉन, वर्षा औदित्य द्वारा 256 लोगो का निशुल्क स्वास्थ्य उपचार किया गया। जिसमे सिकल सेल पॉजिटिव 7 केस, मधुमेह के 7 मरीज, उच्च रक्तचाप के 38 मरीजो सहित 256 लोगो का उपचार किया गया। इस शिविर में सेक्टर सुपरवाइजर दीपक बसेर, आईसीडीए सुपरवाइजर सोलंकी मैडम, सरपंच मनोहर मालीवाड़, उपसरपंच ललित बसेर,bसचिव गोपालदास बैरागी, एएनएम अनुग्रह तोमर, आशा सहयोगी वीका गामड़ सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आशा उपस्थित थे। Post navigation पुरानी पेंशन लागू कराने जुटे शिक्षक 101 कन्याओं को कराया भोजन, हनुमानजी की आरती की