विरेंद्र बसेर@घुघरी 11 मार्च को जनशिक्षा केंद्र मठमठ में पुरानी पेंशन स्कीम लागू करवाने के लिए शिक्षकों ने बैठक आयोजित की। इस दौरान 13 मार्च रविवार को भोपाल में होने वाले धरना प्रदर्शन में शामिल होने का निर्णय लिया। सभी शिक्षकों ने भोपाल जाने के लिए अपनी सहमति दर्ज करवाई। शिक्षकों द्वारा सर्वम्मति से निर्णय लिया कि पुरानी पेंशन लागू होना चाहिए। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के कर्मचारी लंबे समय से इसे लागू कराने की मांग कर रहे हैं। क्योंकि राजस्थान, छत्तीसगढ़ में भी पुरानी पेंशन लागू कर दी गई है। Post navigation शोभायात्रा निकाली, महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया हेल्थ कैंप में 256 मरीजों का उपचार किया