वीरेंद्र बसेर। ग्राम करवड़ में पिछले 5 दिनो से आयोजित आज़ाद क्लब करवड़ के तत्वावधान में केपीएल 2022 का शानदार आयोजन किया गया। जिसमें आखरी दिन 4 बड़े मुकाबले खेले गए। दर्शको से भरे पूरे मैदान पर फाइनल मैच रॉयल फ्रेण्ड्स करवड़ और रायपुरिया रॉयल्स के बीच खेला गया। जिसमें रॉयल फ्रेंड्स करवड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुवे 8 ओवर में 127 रन बनाए। जवाब में रायपुरिया रॉयल 75 रन ही बना पाई और रॉयल फ़्रेंड्स ने यह मैच 52 रन से जीतकर केपीएल 2022 की चमचमाती ट्राफी पर कब्जा जमाया। ट्रॉफी के साथ विजेता टीम के सदस्य। इस आयोजन का प्रथम इनाम 31000 रुपए कृष्ण पाल सिंह राठौर गंगाखेड़ी के द्वारा दिया गया। द्वितीय इनाम 21000 रुपए बद्री लाल जी भालोड करवड़ और तृतीय इनाम 11000 ग्राम पंचायत करवड़ की ओर से दिया गया। 4, 5, 6 स्थान पर रही टीम को ट्राफी महेश गामड़ की और से दी गयी। फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच शिवम पोलार्ड रहे। मैन ऑफ द सीरीज अरुण गामड़ रहे। वही बेस्ट बॉलर दीपक शर्मा रहे। पुरस्कार समारोह में समाज सेवी गौतम गहलोद और क्लब के वरिष्ठ खिलाड़ीयो तथा पत्रकारिता में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए पत्रकार बंसीलाल शर्मा करवड़ का सम्मान किया गया। रॉयल फ़्रेंड्स की टीम के मालिक वीरेन्द्र बसेर, अशोक पाटीदार, जीवन पाटीदार, तरुण मांडोत, मुकेश पाटीदार, निर्मल सोनी को सभी साथियों ने बधाई दी। अंत में कार्यक्रम में आभार क्लब के अध्यक्ष अरुण एसबी श्रीमाल ने किया। Post navigation पेटलावद तहसील में कोरोना विष्फोट, 5 कोरोना पोजेटीव शोभायात्रा निकाली, महा आरती के बाद प्रसादी का वितरण किया