झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- 100 डायल पुलिस वाहन के नगर मे आने से अपराधों पर लगाम लगेगी व आम जनों द्वारा 100 डायल कर किसी भी घटना एवं दुर्घटना की सूचना देकर पुलिस मदद प्राप्त की जा सकेगी। थांदला थाने के दौरे पर पहुचे एसपी संजय तिवारी ने 100 डायल पुलिस वाहन के बारे मे आम जनों को जानकारी देकर उपरोक्त बाते बताई।
नुक्कड़ नाटक
नगर के प्रमुख आजाद चोक पर साप्ताहिक हाट बाजर के दिन नुक्कड़ नाटक के माध्यम से आम जनों को यातायात संबंधी सुरक्षा की जानकारी दी व बताया कि शराब पिकर वाहन न चलाए , गलत साइड से ओवरटेक न करे ,अत्याधिक गति से वाहनों को न चलाए व ओवरलोड वाहन न चलाए। नुक्कड़ नाटक को देखने के लिये बडी संख्या मे भीड़ जुट गई। नुक्कड़ नाटक का मंचन कला पथक दल के प्रेम सत्येगिया ,कुसुम भुरिया, पिंकी मेडा, अभिषेक मंडोदिया, जोन भाबर समेत कलाकारों ने किया।
दी जानकारियां
एसपी तिवारी ने बताया कि नुक्कड़ नाटक द्वारा यातायात संबंधी जानकारी देने की शुरुआत थांदला से ही गई है व अब पूरे जिले मे साप्ताहिक हाट बाजार मे इसका आयोजन किया जाएगा। आदिवासी बाहुल्य जिले मे भीली भाषा मे नुक्कड़ नाटक का मंचन किया जा रहा है जिससे की ट्रैफिक नियमो को उन्हे भलीभांती समझाया जा सके। एसपी तिवारी ने यह भी बताया कि थांदला नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने हेतु भी प्रयास करुंगा व एम जी रोड पर ट्रैफिक जवान भी नियुक्त किया जावेगा। अवसर पर एसडीओपी एनएस रावत, थाना प्रभारी शेरसिंह बघेल, विश्वास सोनी, मयूर तलेरा, राजू धानक ,थांदला रोड चोकी प्रभारी सुनील राजपूत, आरक्षक विजय अमलियार रुपेश, जितेन्द्र ,विशाल एवं पत्रकार गण उपस्थित रहे ।
100 डायल पुलिस वाहन का निकला मार्च
नगर मे सोमवार को देर शाम 100 डायल वाहनों का मार्च भी निकाला गया ।जो पुलीस थाने से प्रांरभ हो कर नगर के प्रमुख मार्गो से होता हुआ पुनः पुलिस थाने पर पहंुचा। 100 डायल वाहन के नगर मे आने से नगर के लोगो ने खुशी जाहिर की ।
Trending
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर
- सोलहवे वर्ष गुरू पादुका पूजन व अखंड किर्तन के लिए तैयारियां जोरो पर
Prev Post