झाबुआ लाइव डेस्क के लिऐ ” दिनेश वर्मा ” की रिपोर्ट । मृतक प्राचार्य नसीरुद्दीन अंसारी अब से थोडी देर पहले झाबुआ के मेघनगर नाके के समीप हुए एक हादसे मे भगोर मे पदस्थ प्राचार्य ” नसीरुद्दीन अंसारी” की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी है जबकि शिक्षक महेश भूरिया घायल हो गये है घायल महेश का जिला अस्पताल मे इलाज चल रहा है । घायल शिक्षक महेश भूरिया दरअसल प्राचार्य एंव शिक्षक एक बाइक से भगोर अपने कार्य स्थल जाने के लिऐ निकले थे तभी तेज गति से आता एक असंतुलित ट्रक उनकी बाइक पर लगभग सो गया । अंसारी जी ने बाइक को बचाने का प्रयास किया परंतु असफल रहे ओर चपेट मे आ गये । मौके पर उनकी मौत हो गयी । हादसे के बाद शिक्षा जगत मे मातम का माहौल है । पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है हादसे के चलते थोडी देर यातायात भी बाधित हुआ ।। Post navigation कल्याणपुरा अस्पताल मे चोरी की वारदात तीन दिन बाद बरामद हुआ बोरखड तालाब से ” कालू” का शव