झाबुआ। गृह मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली निर्देश पर पुलिस महानिदेशक मप्र भोपाल सुरेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (महिला अपराध) पुलिस मुख्यालय भोपाल अरूणा मोहन राव के मार्गदर्शन में आॅपरेशन स्माइल-II अभियान चलाये जाने हेतु 31 दिसंबर को पुलिस कण्ट्रोल रूम झाबुआ में प्रातः 11 बजे मीटिंग आयोजित कर कार्य योजना बनाई गई। आॅपरेशन स्माइल- अभियान 1 से 31 जनवरी तक संपूर्ण प्रदेश में चलाया जाएगा। वर्ष 2015 में आॅपरेशन स्माइल एवं आॅपरेशन मुस्कान अभियान सफलतापूर्वक संपूर्ण प्रदेश में चलाया गया था। आॅपरेशन स्माइल-II अभियान चलाने का उद्देश्य गुम बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी शत-प्रति-शत पूर्ण की जाना, बच्चों द्वारा भिक्षावृत्ति करने पर अंकुश एवं रोकथाम लगाना तथा बाल श्रमिक पर अंकुश लगाया जाना है। मीटिंग में डाॅ. अरूणा गुप्ता, पुलिस अधीक्षक संजय तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीमा अलावा, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी, एसडीओपी झाबुआ एवं पेटलावद, बाल कल्याण समिति के सदस्य, श्रम पदाधिकारी, चाइल्ड हेल्प लाईन-एनजीओ सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं पुलिस अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए एवं आॅपरेशन स्माइल-II अभियान के सफलतापूर्वक संचालन की कार्य योजना बनाई।
Trending
- पिटोल के सिद्ध हनुमान मंदिर परिसर में 2500 वर्ग फीट में बनेगी सर्वसुविधायुक्त धर्मशाला
- मेघनगर के राजा गोकुल ग्रुप ने निकाली पहली डाक कांवड़ यात्रा
- खवासा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, पारंपरिक वेशभूषा और ढोल-मांदल की थाप पर थिरके युवा
- सीएम डॉ. मोहन ने किया 4 फ्लाइट का शुभारंभ, अब MP से सीधे जुड़ गए पटना और कोलकाता
- सकल व्यापारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक विश्वकर्मा मंदिर पर संपन्न
- लोक अधिकार मंच संगठन ने विश्व आदिवासी दिवस पर आकडिया में बिज रोपण कार्य कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया
- बाग रोड से उत्कृष्ट विद्यालय तक गूंजे आदिवासी एकता के नारे, निलेश डावर ने कहा—प्रतिनिधियों से सवाल पूछें और एकजुट होकर अधिकारों की लड़ाई लड़ें
- सोंडवा में धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, हजारों समाजजनों की रही सहभागिता
- विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में रमेश बघेल के नेतृत्व में विशाल रैली का आयोजन
- चांदपुर हॉस्टल में छात्र की मौत से मचा हड़कंप, विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचीं