नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जिला मुख्यालय पर पुलिस लाइन के खेल मैदान में जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग राजा फुटबॉल क्लब के संयुक्त तत्वाधान दिवसीय फुटबॉल मैच कल यानी 27 अगस्त से शुरू हुए हैं। शुरुआती प्रथम दिन में तीन मैच खेले गए है, आज पांच मैच खेले जाना है, एवं कल सेमीफाइनल एवं फाइनल मैच होंगे। जानकारी देते हुए क्लब के राजा चौहान एवं मोनू डांगी ने बताया कि फाइनल मुकाबले के विजेता को ट्रॉफी एवं 5555 ₹ नकद एवं द्वितीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं 3333 ₹ दिए जाएंगे.. साथ ही भाग लेने वाली सभी टीमों को पुरस्कृत भी किया जाएगा, तीन दिवसीय इस आयोजन में जिले भर की कुल 14 टीमें भाग ले रही है, ज्ञात हो कि राजा क्लब द्वारा लगातार खेल गतिविधियों के साथ ही सामाजिक, धार्मिक एवं रक्तदान शिविर जैसे महत्वपूर्ण कार्य अयोजित भी किये जाते है और ऐसे कार्यों में सहयोग भी किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *