सलमान शैख@ झाबुआ Live थांदला-बदनावर स्टेट हाइवे पर अब से थोड़ी देर पहले एक भीषण हादसा हुआ है, जिसमे बस और ट्रक की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। घटना ग्राम पंचायत बावड़ी फारेस्ट के भेरु घाट पर नीचे मोड़ पर हुई है। घटना में बस में बैठे दर्जनों यात्रीगण गंभीर रूप से घायल हो गए है, वहीं कईयो की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में चालक परिचालक की बस में ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद थांदला पेटलावद पुलिस पहुंची मौके पर पहुंची है। 108 संजीवनी भी पहुंची मौके पर सभी घायलों को तत्काल पेटलावद अस्पताल लाया जा रहा है। Post navigation अंधेर नगरी चौपट राजाः नपं की दोहरी नीति, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े बालोद्यान पर अब दुकानें बनाने की तैयारी.. अंततः हटाये गए झाबुआ डीपीसी, रालु सिंह सिंगार होंगे झाबुआ के नए जिला परियोजना समन्वयक..