नवनीत त्रिवेदी@ झाबुआ मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने आज एक आदेश जारी कर कई जिलों के जिला परियोजना समन्वयक सहित जिला शिक्षा अधिकारियों के स्थानांतरण किए हैं, झाबुआ में वर्षों से जमे जिला परियोजना समन्वयक लक्ष्मीनारायण प्रजापति को प्रतिनियुक्ति से वापस लेते हुए हरदा जिला शिक्षा अधिकारी का प्रभार सौंपा है, वही बड़वानी से जिला परियोजना समन्वयक रालु सिंह सिंगार को झाबुआ का जिला परियोजना समन्वयक बनाया गया है, विदित है कि डीपीसी प्रजापति सरकार बदलने के बाद से ही जिले के तमाम नेताओं के निशानों पर थे आए दिन किसी न किसी के द्वारा प्रजापति की शिकायतें हो रही थी, तबादले का आदेश आते ही नेताओं के साथ कई शिक्षकों के द्वारा भी व्हाट्सएप ग्रुपों में प्रजापति के तबादला होने पर खुशियां जाहिर की गई है, बधाइयां दी जा रही है। Post navigation स्टेट हाइवे पर बस और ट्रक में जबरदस्त भिड़ंत; दर्जनों घायल, अभी तक 2 की मौत विधायक प्रतिनिधि जीवन ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त; बधाईयों का दौर जारी …