झाबुआ। सभी अधिकारी यह सुनिश्चित करे कि सीएम हेल्पलाइन में कोई भी प्रकरण लेवल -4 पर नहीं जाना चाहिए। सीएम हेल्पलाइन की साइट पर प्रतिदिन लाॅगिन कर देखे जैसे ही प्रकरण आये उसका लेवल वन पर ही निराकरण करे। उक्त निर्देश समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने दिये। बैठक में सीईओ जिला पंचायत अनुराग चोधरी सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में विभागवार लंबित समयावधि पत्रों, जनसुनवाई जनशिकायत की समीक्षा की गई एवं आवश्यक निर्देश दिये गये।
समग्र पोर्टल पर डुलीकेशन करवाए
बैठक में जिला आपूर्ति अधिकारी को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने निर्देशित किया कि राशन की दुकान से राशन वितरण के लिए समग्र पोर्टल पर दर्ज परिवार की समग्र आईडी का डुप्लीकेशन हुआ है। इससे जिले में समग्र आई डी संख्या जिले की जनसंख्या से अधिक प्रदर्शित हो रही है। अपात्र परिवारो को हटाने के लिए डिडूप्लीकेशन करवाये पात्र परिवारों को ही राशन दिया जाये। डुप्लीकेशन का कार्य पंचायत स्तर से होना है। इसके लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देश जारी कर 15 दिवस में कार्यवाही पूर्ण करवाये।
पेंशन का वितरण करवाये
ग्रामीण क्षेत्रों में चोपाल के दौरान यह बात ध्यान में आई है कि सामाजिक सुरक्षा वृद्धा अवस्था एवं अन्य पेंशन योजना की राशि के वितरण में परेशानी आ रही है। लोगो को छोटी छोटी राशि लेने के लिए परेशान होना पड़ता है। जनपद द्वारा हितग्राही के खाते में राशि डाल दी जाती है किन्तु कियोस्क सेन्टर से थम्बइम्प्रेशन नहीं आ पाने की वजह से हितग्राही को भुगतान नहीं किया जाता है। इस वजह से हितग्राही बैंक के चक्कर लगाकर परेशान होते है। इसके लिए एलडीएम यह सुनिश्चित करे कि कियोस्क सेन्टर के प्रतिनिधि का हर ग्राम पंचायत में उपस्थिति का दिन नियत कर पेंशनरों को गाॅव में ही पेंशन का भुगतान हो जाये।
टी.एल में अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन कटेगा
कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने 28 दिसम्बर की टी एल में बगैर अनुमति के अनुपस्थित अधिकारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कोषालय अधिकारी को दिये। अगले सप्ताह जिन जिला अधिकारियों द्वारा आवंटित पंचायत में 40 शोचालय निर्माण का लक्ष्य पूरा नहीं किया जाएगा उनका दिसम्बर माह का वेतन रोकने के निर्देश भी कोषालय अधिकारी को दिये।
Trending
- साहस की मूर्ति को सीएम डॉ. मोहन ने किया नमन, कहा- अद्वितीय पराक्रम-साहस की मिसाल थीं वीरांगना रानी दुर्गावती
- जोबट के कृष्ण चौपाटी पर पुलिस चौकी की मांग: नगरवासियों ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
- प्रेस क्लब जोबट ने एसडीएम वीरेंद्र सिंह बघेल को दी विदाई
- 10 लाख की विद्युत डीपी का लोकार्पण: विधायक सेना महेश पटेल ने कहा— वादे नहीं, काम हमारी पहचान
- सोंडवा में उड़द बीज मिनीकिट वितरण कार्यक्रम सम्पन्न, किसानों को उन्नत खेती के लिए किया प्रेरित
- सीएम डॉ. मोहन पर लगे आरोप को बीजेपी ने नकारा, पार्टी ने कहा- कांग्रेस के षडयंत्र को माफ नहीं करेगी जनता
- जर्मनी में चमके उमरकोट के युगप्रताप सिंह, शूटिंग राइफल प्रतियोगिता में जीता कांस्य पदक
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद बैठक के प्रमुख निर्णय
- तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बांस में घुसी, दो घायल
- जोबट अनाज व्यापारी एसोसिएशन ने मंडी शुल्क वृद्धि का किया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Next Post