दीपेश प्रजापति@ झाबुआ मुख्य अतिथि नरेंद्र भूरिया उर्फ ( नरु) भूरिया, भारतीय जनता पार्टी पिटोल मंडल उपाध्यक्ष, एवम् कार्यक्रम के प्रभारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत आज ग्राम पंचायत कुंडला, मोद में शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का उद्बोधन गांव की जनता के साथ सुनने का अवसर प्राप्त हुआ। गांव में मोदी का उद्बोधन सुनने एवं अन्न उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया है कार्यक्रम में मादल एवम डोल बजा कर भारी खुशी से उत्सव मनाया गया। मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंशा है इस कोरोना काल में हर गरीब को अन्न रोटी और कपड़ा और मकान मिले। हर व्यक्ति को प्रतिमाह 5 किलो अनाज राज्य सरकार एवं 5 kg अनाज केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दिया जाएगा। कॉरॉना काल में सरकार हर संभव गरीबों के साथ है कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित ,नरेंद्र भूरिया, लालू भूरिया, बाबू भूरिया, कालू सिंगाड , तेरू भाबर, मनीष मेडा, सहायक सचिव कानू डामोर, सेल्समैन ताकतसिंग नायक , नाथू बारिया एवम् भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन श्री नाथू बारिया एवं आभार प्रदर्शन श्री तखत नायक द्वारा किया गया। Post navigation रामा ब्लॉक के ग्रामों में भाजपाइयों ने अन्न उत्सव मनाया, हितग्राहियों को बांटे अन्न पैकेट्स सुदेश वाघेला राज्य कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत