अजय मोदी @ वालपुर
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का आयोजन ग्राम वालपुर में भाजपा मण्डल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत के मुख्य आतिथ्य में प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया।
इस अवसर पर जयपालसिंह खरत द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजनांतर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम जिले की प्रत्येक उचित मूल्य दुकान में किया जा रहा है। सभी जगह इसे उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी के प्रयासों से देश की समृद्धि में अमूल परिर्वतन आया है। गरीब को हक पूर्वक अन्न प्राप्त करने का अधिकार है। प्रदेश सरकार अंत्योदय के मंत्र पर ही लक्ष्य बनाकर अपना कार्य कर रही है। जिससे समाज में अंतिम पंक्ति पर खड़ा व्यक्ति किस भी तरह से मोहताज न रहे। हमारा प्रयास है कि उसे समृद्ध और सक्षम बनाऐ। उसे किसी भी प्रकार किसी और पर निर्भर न रहना पडे़। इस पश्चात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद का लाईन प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में वालपुर शाखा प्रबंधक राजेश वाघेला,ग्राम सेवक करणसिंह डावर, सेल्समेन रमेश डोडवा,सचिव सिलदार, ग्राम पंचायत के पंच, टेपा भाई, जागरिया, कारसिंह, लालसिह, दिनेश, रामजी आदि ग्रामीण उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *