शिवा रावत, उमराली ग्राम राक्सला में विश्व आदिवासी दिवस के संबंध में चार गांव राक्सला, घोगलपुर उकला फलिया, डाबड़ी ताड़ फलिया, सुमनियावट की संयुक्त बैठक रखी गई। इस बैठक में ग्राम राक्सला में चार गांव का संयुक्त कार्यक्रम के बाद जिला स्तरीय कार्यक्रम आम्बुआ में जाने का निर्णय लिया। ग्राम राक्सला बाबा देव बयड़ी बैठक में ग्राम राक्सला से गिलदार भयडिय़ा, मुकाम भयडिय़ा, सुरेश उर्फ सुरला भयडिय़ा, रितेश भयडिय़ा, मंतर भयडिय़ा, ननसिंह ओहरिया गुलासिंह ओहरिया रोफि ओहरिया एवं गांव के पटेल, पुजारा,चौकीदार एवं गांव के सभी वरिष्ठ मौजूद थेग्राम सुमनियावाट से गुमान चौगांड ग्राम डाबड़ी से विजय कलेश, वकिल कलेश, उमेश भयडिय़ा, ग्राम घोगलपुर उकला फलिया से धुंदर सिंह सोलंकी, कैलाश वास्कले, ढेलू चौहान आदि उपस्थित थे। Post navigation शिवगंगा द्वारा पेसा कानून के बारे में ग्रामीणों को दिया प्रशिक्षण प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का हुआ शुभारंभ