मयंक विश्वकर्मा@ आम्बुआ बस स्टैंड के समीप स्थित अनाज की दुकान से नोटों से भरा गल्ला चोरी हो जाने का समाचार है जिस समय गल्ला चोरी हुआ दुकान के आसपास भीड़ थी मगर किसी ने चोर को नहीं देखा पुलिस थाने पर मौखिक सूचना दी गई है। हमारे संवाददाता को अनाज व्यापारी हासीम अली बोहरा ने बताया कि आज हाट बाजार का दिन होने से उन्होंने गल्ला (पेटी) में 30-35 हजार नोट रखें तथा माल खरीदने हेतु ग्राहकों का इंतजार कर रहा था इसी बीच कुछ मिनट के लिए वह गल्ले के पास से उठकर दुकान के चबूतरे के एक कोने तक गए इसी बीच कोई अज्ञात चोर गल्ला (पेटी) उठाकर रफूचक्कर हो गया घटना के मौखिक सूचना आम्बुआ थाने पर दी गई घटना की खबर लगते ही दुकानदारों में दहशत व्याप्त है स्मरण रहे कि दुकान बस स्टैंड के समीप है तथा स्थान चहल-पहल भरा है इसके बावजूद जरा सी चूक होते ही इतनी बड़ी वारदात हो जाने से सभी स्तब्ध है घटना सुबह लगभग 10:00 बजे की बताई जा रही है। Post navigation कृषि विस्तार अधिकारी के अभाव के कारण कृषक परेशान बोहरा एवं मुस्लिम समाज ने कोरोना नियमों तहत ईद मनाई; बच्चो में रहा उत्साह …