जितेंद्र वाणी@नानपुर अब से थोड़ी देर पहले आलीराजपुर जिले के नानपुर थानाक्षेत्र के कोटगु गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 2 लड़कियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पहली घटना में 18 वर्षीय युवती बबिता पिता मेथलिया निवासी वास्कल फलिया जब अपने घर से पानी लेने के लिए हेण्डपम्प पर गई थी, तभी आकाशीय बिजली उस पर गिरी ओर मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। इसी तरह दूसरी घटना में उसी गांव के वास्कल फलिये की 13 वर्षीय बसंती पिता जोगड़िया अपने खेत पर बोवनी कार्य मे जुटी थी तभी उस पर भी बिजली गिरी ओर उसकी भी मौत गई। उक्त जानकारी देते हुए गांव के बबलू पटेल ने बताया हादसे के बाद 2 मृत लड़कियों के शव को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नानपुर के लिए रवाना हुई है, तथा पुलिस को भी सूचना दी गई है। Post navigation राज्यसभा सांसद एवं भाजपा नेता डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी कल झाबुआ दौरे पर, ये रहेगा कार्यक्रम.. रात के अंधेरे में आये बदमाश ऐसे उठा ले गए बाइक; वारदात CCTV कैमरे में कैद ..