सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रामायण मंडलों ने दी प्रस्तुतियां

0

2 3मेघनगर। मध्यप्रदेश के मेघनगर में विश्व के सबसे महान ग्रंथ रामायण और सुन्दरकंड की चोपाइयों ने श्रीराम चरित मानस युवा मंडल मेघनगर के एतिहासिक आयोजन में समां बांध दिया। शाम 8 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह 6 बजे तक चले मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में इस अनूठे आयोजन सुंदर कांड प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान के 20 से अधिक रामायण मंडलों के सदस्यों ने अपनी अभूतपूर्व सहभागिता की स आयोजन का प्रारंभ मुख्य अतिथि श्रीराम भक्त हनुमान और श्री 1008 महंत जमनादास जी महाराज की तपोभूमि से पधारे महंत श्री 108 दयारामदास महाराज, सीसी बैंक के पूर्व अध्यक्ष सहकारी नेता गोरसिंह वसुनिया, भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने दीप प्रज्जवलित कर मंडल के संस्थापक सदस्य और विपणन संस्था मेघनगर के अध्यक्ष संजय श्रीवास के साथ मिलकर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ मंगलाचरण के मंत्रो का जाप भी पीपलखुंटा से पधारे विद्वान पंडितो द्वारा किया गया स इसके पूर्व संस्था के संस्थापक सदस्य और प्रदेश के सहकारिता क्षेत्र के मजबूत आधार स्तंभ संजय श्रीवास ने पूजा अर्चना कर राम लक्ष्मण जानकी और रामभक्त हनुमान का आयोजन के लिए अव्वाहन किया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत मंडल के संजय श्रीवास, वरिष्ठ सदस्य गणेश प्रजापत, हरिराम गिरधानी, आनंदीलाल पडियार, ट्रैफड कालू सिंह नलवाया और अध्यक्ष मधु खण्डेलवाल द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में महंत श्री 108 दयारामदास जी महाराज ने आयोजन के महत्त्व पर प्रकाश डाला साथ ही मंडल के अध्यक्ष मधु खंडेलवाल ने श्री रामचरित मानस युवा मंडल के 20 वर्षो के कार्यकाल पर प्रकाश डाला स कार्यक्रम में अपने अपने क्षेत्रो में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए समाजसेवी प्रकाश भंडारी, हाजी अरफान शेरानी, कालू सिंह नलवाया, भरत भाई मिस्त्री, अजय परिहार, विक्रम सेन का श्रीफल और शाल भेंटकर कर सम्मान किया गया ।

ये दल रहे शामिल –
श्री भक्त मुलकदास रामयण मंडल थांदला, रामायण मंडल हनुमान बाजार दाहोद, श्री गणेश सुुंदरकांड मंडल सारंगी, बजरंग रामायण मंडल पेटलावद, पवनपुत्र रामायण मंडल अमझेरा, बजरंग ट्स्ट सुंदरकांड मंडल सज्जनगढ राजस्थान, श्याम मित्र मंडल डुंगरा राजस्थान, रामायण मंडल पारा, अखंड सनातन मंडल कुशलगढ राजस्थान, मारुति रामायण मंडल रतलाम, सीताराम रामायण मंडल उमरबंद जि. धार, जागृति युवा मंडल परवलिया, मस्त मंडल रंभापुर, मानस मंडल सागवाडा राजस्थान, शिव मानस मंडल भाभरा, विश्व मंगल रामायण मंडल पिपलखुंटा रतलाम, शिवप्रताप सुंदरकांड मंडल बखतपुरा बदनावर, सांईनाथ म्युजिकल ग्रुप बडनगर, वणकतलाई रामायण मंडल झालोद।

Leave A Reply

Your email address will not be published.