थांदला। जैन सोश्यल ग्रुप द्वारा 7 दिवसीय नसो से संबंधित समस्याओ के उपचार हेतु स्थानीय त्यागी भवन मे आयोजीत शिविर का समापन हुआ।। शिविर मे डाॅ.भूपेन्द्र भाई रायचुरा ‘‘बम्बई वालों ’’ द्वारा 321 मरीजों का इलाज किया। शिविर के दौरान प्रतिदिन 40 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर के दोरान बब्बु भाई मिस्त्री, शैतानमल प्रजापति, मणीलाल धोबी, जुबेदा बेाहरा, नानालाल श्रीमाल समेत कई मरिजों को गम्भीर समस्याओं से निदान मिला। समापन पर डाॅ.भुपेन्द्र भाई रायचुरा एवं सहयोगीयों को जैन सोश्यल गु्रप के अध्यक्ष हेमन्त श्रीमाल ,सचीव हितेष षाहजी ,लायंस क्लब अध्यक्ष कैलाशचन्द्र कारा ,दिगम्बर जैन समाज अध्यक्ष अभय मेहता ,नगीन शाह, किरणबाला पावेचा ,ललीत भसंाली ,प्रदीप जैन,आशीष कांकरिया,मंगलेष श्रीश्रीमाल ने साल श्रीफल भेंट कर उनके द्वारा दी गई सेवाओं हेतु आभार व्यक्त किया गया। रायचुरा ने कहा कि जिन लोगो के भाव सेवा से भरे होते है मैं वहां अपनी सेवाएं जरुर देता हूं जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्यों ने जो सेवाए दी है उसे देखते हुए मे भविष्य मे लगातार थांदला मे पहुंच अपनी सेवाएं देता रहुंगा ओर भविष्य मे वृहद स्तर के शिवर का आयोजन हो ऐसा प्रयास करुंगा। अवसर पर बडी सख्यां मे शिविर से लाभान्वीत नगरवासी एवं जैन सोश्यल ग्रुप के सदस्य गण उपस्थित रहे। Post navigation सुन्दरकाण्ड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट रामायण मंडलों ने दी प्रस्तुतियां कैथोलिक चर्च मे क्रिसमस की तैयारियां