मेघनगर। प्रदेश के वरिष्ठ सहकारी नेता और श्री राम चरित मानस युवा रामायण मंडल के संस्थापक संजय श्रीवास के संयोजन में मध्यप्रदेश, गुजरात व राजस्थान के रामायण मंडलो का समागम 22 को मेघनगर में होगा स आयोजन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियाँ की जा रही है। भारत की प्राचीन धार्मिक संस्कृति को मजबूत करने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन का नगर एवं जिले वासियो को बेसब्री से इंतजार है। मण्डल के कार्यकर्ता आयोजन की रूप रेखा को अतिम रूप देने में लगे है। ंडल के संस्थापक संजय श्रीवास और वरिष्ठ सदस्य गणेश प्रजापत ने बताया की 22 दिसंबर को मंडल के नेतृत्व में होने वाली सुंदर कांड प्रतियोगिता के लिए मण्डल सदस्यो ने जिले के रानापुर, जोबट, बड़नगर, नानपुर, खट्टाली, अलीराजपुर, भाभरा, थादला, गुजरात के दाहोद, झालोद व राजस्थान के कुशलगढ़ बासवाड़ा में मण्डल सदस्यो ने स्वंय जाकर रामायण मंडल को इस आयोजन के लिए आमंत्रित किया। सभी की सहमति आयोजन को लेकर मिल गइ है स एक अनुमान के मुताबिक ये आयोजन शाम 7 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन सुबह तक चलेगा । 20 से अधिक दलो के करीब 300 से ज्यादा सदस्य सुंदर कांड की चोपाइयों को अपने स्वर देंगे। आयोजन को लेकर मण्डल के सदस्यो कार्यक्रम प्रमुख हरिराम गिरधाणी, आनंदीलाल पडियार, गणेश प्रजापत, मण्ल अध्यक्ष मधु खंडेलवाल, अनुराग राठोर, दिलीप देवाणा, पंडित हरिहर शर्मा, बनवारीलाल जादोन, देवकीनंदन सोनी, मिलन नायक, राम सोनी, श्याम सोनी, खडकसिंह नायक, सुजान हाडा, नारायणलाल ठाकुर, रामसिंह ठाकुर, हार्दिक नांदेचा, बाबुलाल पाटीदार, ललित बैरागी, रवि शर्मा, दिलीप ठाकुर, आदि ने उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। उक्त जानकारी कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी फारुख शैरानी द्वारा दी गई। श्रीराम चरित मानस युवा मंडल का ये चतुर्थ आयोजन है।
Trending
- जोबट में बड़ा हादसा: श्री रिसॉर्ट गार्डन में लगी भीषण आग
- चार दिवसीय भगवान विश्वकर्मा प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का समापन हुआ
- भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने संजय वाणी
- पेटलावद थाना विवाद मामला : दूसरे पक्ष ने पुलिस पर लगे आरोपों को बताया निराधार
- सड़क दुर्घटना में दंपति घायल, पुलिस ने पंहुचाया अस्पताल
- काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पड़ी भारी, ग्राम पंचायत सचिव तत्काल प्रभाव से सस्पेंड
- कुंदनपुर में शोक की लहर: पूर्व सरपंच की धर्मपत्नी केसा मच्छार का निधन
- दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका
- कौमी एकता का प्रतीक हज़रत गेबन शाह वली सरकार का सालाना उर्स मनाया
- चंद्रशेखर आजाद नगर में जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण का कार्य प्रगति पर