झाबुआ। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता, एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने थांदला ब्लाक के ग्राम टेमरिया एवं ग्राम बैंगन में चोपाल लगाकर ग्रामीणो से समस्याएॅ सुनी एवं समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। ग्राम बैंगनबर्डी की विकलांग गोमती बाई ने पिछले 4 माह से पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल पेंशन राशि खाते में जमा करने के लिए सीईओ रावत को निर्देशित किया। गांव के 15 लोगो ने मुख्यमंत्री आवास की राशि खाते में जमा नहीं होने की शिकायत की। कलेक्टर ने स्वीकृत प्रकरणो में बैंक खाते में राशि 31 दिसम्बर तक जमा करवाने के लिए सीईओं जनपद श्री रावत को निर्देशित किया। आंगनवाडी में दूध नहीं मिलने की शिकायत ग्रामीणो ने की। शिकायत की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को दिये। एक ग्रामीण ने स्वास्थ्य विभाग द्वारा जननी सुरक्षा का लाभ नहीं देने की शिकायत की। कलेक्टर डाॅक्टर अरूणा गुप्ता ने संबंधित एएनएम के जवाब पर नाराजगी जाहिर कर फटकार लगाई एवं तत्काल प्रसूता को योजना का लाभ दिलवाने के लिए निर्देश दिये एवं राशि खाते में जमा नहीं होने की स्थिति में हितग्राही को समक्ष में उपस्थित होकर बताने को कहा। टेमरिया में ग्रामीणो ने इंदिरा आवास की दूसरी किश्त नहीं मिलने की शिकायत की। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल राशि खाते में जमा करवाने के निर्देश दिये। पंथबौराली खामलीपाडा रोड कार्य का निरीक्षण किया एवं मजदूरों से मजदूरी मिली या नहीं पूछा। खामलीपाडा के 6 हितग्राहियों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की एवं बताया कि कियोस्क सेन्टर वाला अंगूठा लगवा लेता है एवं पैसा नहीं देता है कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने कियोस्क सेन्टर एवं बैंक आॅफ इण्डिया के संचालक को समक्ष में बुलाकर वस्तु स्थिति जानी एवं हितग्राहियों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये। विकलांग संतोष मेडा ने ट्रायसिकल की मांग की। प्रभारी अधिकारी सामाजिक न्याय श्री मण्डलोई को कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने तत्काल ट्रायसिकल देने के निर्देश दिये। खामलीपाडा में ग्रामीणों ने आंगनवाडी में दूध नहीं मिलने की शिकायत की। ग्रामीणो की शिकायत की जांच कर दोषी के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास को कलेक्टर डाॅ अरूणा गुप्ता ने दिये। ग्रामीणों ने हैंडपम्प बंद होने की शिकायत की। कलेक्टर डाॅ. अरूणा गुप्ता ने पीएचई विभाग के अधिकारी को हैंडपम्प तत्काल दुरूस्त करवाने के निर्देश दिये। चैपाल में कलेक्टर डाॅ.अरूणा गुप्ता के साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष चन्द्रवीरसिंह लाला, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास शकुन्तला डामोर, एसडीएम पेटलावद सोलंकी, सीईओ जनपद पेटलावद रावत सहित जिला एवं ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद का राष्ट्रीय अधिवेशन 3 एवं 4 अक्टूबर 2026 को इंदौर में होगा
- गणेश विसर्जन के दौरान तालाब में डूबने से बालिका की मौत
- नमामि भारतम् कार्यक्रम अंतर्गत विशाल सामूहिक वंदे मातरम गायन का भव्य आयोजन हुआ
- भाजपा जिला कार्यालय पर स्थापित गणेश प्रतिमा का कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान ने किया विसर्जन
- डिलीवरी के नाम पर पैसों की मांग का कथित वीडियो वायरल, स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग
- युवाओं को रोजगार की सौगात: एमपी में बनेंगे 21 नए स्क्रैपिंग सेंटर और 61 नए ड्राइविंग स्कूल
- सड़क निर्माण की घटिया गुणवत्ता पर सवाल; पंचायत ने लिया संज्ञान, पत्र लिख जांच की मांग
- संस्कार पब्लिक स्कूल थांदला की गौरवमयी उपलब्धि
- फार्म गेट एप से किसानों को नगद भुगतान पर व्यापारी एवं कृषकों में हर्ष, मंत्री नागर सिंह चौहान के प्रयासों की सराहना
- चंद्रशेखर आजाद नगर भाबरा चिंतामन गणेश, मित्र मंडल सोनी मोहल्ला के पंडाल में पहुंचे सांसद अनीता नागर सिंह चौहान