नवनीत त्रिवेदी, झाबुआ जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बीच हर शख्स मानवता का परिचय दे रहा है, किसी को मदद करना ही इबादत माना जा रहा है.. इसी कड़ी में आज झाबुआ पुलिस लाइन स्थित अस्पताल में अंबर ऑटोमोटिव झाबुआ की ओर से एक एंबुलेंस पुलिस अस्पताल को भेंट की गई, अंबर ऑटोमोटिव की ओर से सौंपी गई एंबुलेंस आकस्मिक घटनाओं में पुलिस परिवार की तत्परता से सहायता करने में पुलिस विभाग को काम आएगी, एंबुलेंस की चाबी भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मणसिंह नायक, अंबर ऑटोमोटिव के संचालक अल्केश बाकलिया एवं सत्येंद्र यादव द्वारा पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आनंद सिंह वास्कले को सौंपी गई, एंबुलेंस के साथ ही 500 मेडिकल किट, मास्क, सेनेटाइजर, हैंड वाश एवं ऑक्सीजन कन्संट्रेटर भी पुलिस विभाग को सोंपा गया, पुलिस विभाग को मिली सौगात से पुलिस अधीक्षक झाबुआ द्वारा श्री बाकलिया का आभार माना गया, इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष अंकुर पाठक, नगर मंत्री पपीश पानेरी, एसडीओपी इडला मौर्य, थाना प्रभारी झाबुआ सुरेंद्रसिंह गाडरिया, आरआई रंजीत ठाकुर, सूबेदार कोमल मीणा, डॉ मनीष खतेड़िया, आरक्षक बड़ेसिंह, रामप्रताप राठौर, जितेंद्र पूरी, ज्योति चौहान उपस्थित थे। Post navigation सकल व्यापारी संघ एवं सामाजिक महासंघ ने दी स्व. मिश्रा को श्रद्धांजलि जनजातीय कार्य विभाग द्वारा जिलाधीश सोमेश मिश्रा को की गई 10,000 प्रारंभिक चिकित्सा मेडिकल किट भेंट