रायपुरिया@ लवेश स्वर्णकार रायपुरिया मे कोरोना कर्फ्यू का पालन नही होने की सूचना पर sdop सोनू डावर ने सोमवार को दोपहर में आकर अकस्मिक निरीक्षण किया था लेकिन दिन में सन्नटा होने की वजह से वो चली गई थी। देर शाम अंधेरे में sdop सोनू डावर पुनः रायपुरिया पहुची वो अपने वाहन से उतरकर अकस्मिक पैदल मार्च करने लगी ।sdop ने कई जगहों पर जाकर खुली एक शटर को बंद करवाया। sdop ने झाबुआ चोराहा तह पैदल भृमण किया । sdop ने बताया हैं कि में जनता से अपील करती हूं कि हम सब आपकी सुरक्षा के लिए है आप लोग घरों से बाहर नही निकले भीड़भाड़ वाले इलाकों से बचे तथा उन्होंने कहा की वह इस तरह अचानक आकर अकस्मिक निरीक्षण करेगी और अगर एक शटर से व्यापार करते पाया जाता है तो कार्रवाही होगी। उन्होंने यह नोटिस किया है कि यहां एक शटर से व्यापार हो रहा है। गोरतलब है रायपुरिया में कई बड़े व्यापारियों द्वारा कोरोना कर्फ्यू का पालन नही किया जा रहा है ।एक शटर से ग्राहकों को अंदर ले जाकर व्यापार करने से कोरोना के सक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। sdop के पैदल मार्च में सब स्पेक्टर कुँवरसिंह चौहान,प्रधान आरक्षक कृष्ना यादव,एएसआई शर्मा तथा चोराहे पर ड्यूटी कर रहे जवान मौजूद रहे । Post navigation कोरोना कर्फ्यू यहां बेअसर; एक शटर से बिक रहा सामान कैसे टूटेगी कोरोना की चैन हम घरों में सुरक्षीत रहे इसलिए पुलिस कड़ी घुप में खड़ी है कोरोना की चेन को तोडने में प्रशासन के साथ समाज की भूमिका भी अहम