अजय मोदी @ वालपुर

स्वच्छता अभियान में जुटे ठकराल

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिवस 17 सितंबर को आ रहा है। जिसे भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में 14 से 20 सितंबर तक मनाया जाएगा। जिसमें सप्ताह के 7 दिवस में विभिन्न तरह के कार्यक्रम जिसमें स्वच्छता अभियान,प्लास्टिक मुक्त अभियान,दिव्यांगों का सम्मान, युवा मोर्चा द्वारा ब्लड डोनेशन,सेवा बस्ती में फल वितरण,विरचूअल रैली एवं सभी बूथों पर वृक्षारोपण कर किया जावेगा।
सोण्डवा मंडल के ग्राम वालपुर में आज भाजपा जिला अध्यक्ष वकीलसिंह जी ठकराल द्वारा स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर सेवा सप्ताह की शुरुआत की  ठकराल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 70 वे जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे देश में सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसमें सप्ताह के सातों दिन विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिले में भी जिला स्तर एवं मण्डल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित होंगे । सोण्डवा मंडल अध्यक्ष जयपालसिंह खरत द्वारा बताया गया कि मंडल के सभी प्रमुख ग्रामों में सप्ताह भर कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *