रितेश गुप्ता@ थांदला कलेक्टर प्रबल सिपाहा के दिशा निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी डॉ. शादाब अहमद सिद्दीक़ी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 22.04. 2020 को आबकारी विभाग थांदला द्वारा गश्त के दौरान ग्राम छायन में मसूल s/o दल्लू मुनिया के रिहायशी मकान एवं किराना दुकान से ढाई पेटी अवैध विदेशी मदिरा बीयर एवं व्हिस्की मदिरा जब्त कर म. प्र आबकारी अधिनियम 1915 कि धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया, शराब की अनुमानित किमत लगभग 5000/- रूपये हैं। आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री किरण निनामा ने बताया कि देशी/विदेशी मदिरा दुकानो के आसपास गश्त एवं अवैध मदिरा विक्रय करने वालो पर कार्यवाही निरंतर जारी है कार्यवाही में मुख्य आरक्षक प्रकाश भाबोर एवं थॉमस गणावा का योगदान रहा .!! Post navigation लॉक डाउन में दो मासूम गिरे कुंए में, दर्दनाक मौत; माँ-बाप फंसे हुए है बदनावर … वन विभाग के गश्ती दल पर रात में लकड़ी चोरों गिरोह ने किया जानलेवा हमला, दो गंभीर