सलमान शैख़@ झाबुआ Live पेटलावद थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मोइवागेली निवासी नरसिंह निनामा व उसकी पत्नी रूपा निनामा मजदूरी करने बदनावर क्षेत्र के कंकराज गांव गए थे, लेकिन लॉक डाउन के चलते दोनों काफी दिनों से कंकराज गांव में ही फंसे हुए हैं, और इधर उनके दोनों छोटे-छोटे बच्चों की कुएं में गिरने से तड़प-तड़प कर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनो पति-पत्नी अपने बच्चो को उनके दादा-दादी के पास छोड़कर मजदूरी के लिए गए हुए थे, लेकिन लॉक डाउन के चलते वह वहां ही फंसे रह गए ,और इधर दादा दादी के पास रह रहे दोनों बच्चे विनोद व अभिषेक खेलते खेलते कुएं के समीप चले गए और दोनों कुएं में गिर गए। जिनसे उन दोनों बच्चों की तड़प तड़प कर कुएं में ही मौत हो गई। परिजनों को पता चलता इतने दोनों बच्चे दम तोड़ चुके थे। भगवान ने इस परिवार पर दोहरी मार दी है, फिलहाल दोनों बच्चों को कुएं से निकाल लिया गया है और उनके मां बाप को सूचना पहुंचा दी गई है। इसी के साथ मौके पर पुलिस भी पहुचने वाली है। Post navigation राहतभरी ख़बर: आलीराजपुर का पहला कोरोना पॉजिटिव मरीज हुआ नेगेटिव; कल हो सकता है डिस्चार्ज… किराना दुकान से अवैध शराब बरामद; आबकारी थांदला की कार्यवाही …