फिरोज खान@ आलीराजपुर Live कोरोना वायरस की चेन देश के साथ एमपी में लगातार बढ़ रही है। इसी बीच आज आलीराजपुर जिलेवासियों के लिए एक राहत भरी खबर आई है। जी हां, जो जनशिक्षक पिछले दिनों कोरोना पॉजिटिव आया था वह इलाज के बाद अब ठीक हो गया है और उसकी दूसरी रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। आपको बता दे कि 18 अप्रैल को उक्त जनशिक्षक की उपचार के दौरान लिए गए पहले जांच के सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, इसके बाद फिर सब दूसरी जांच के लिए उसके सेम्पल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट भी नेगेटिव ही आई है। अब सम्भवतः उसे कल या परसो इंदौर अरविंदो हॉस्पिटल से डिसचार्ज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही जो किराएदार महिला और एक मलेरिया जूनियर अधिकारी डाक्टर को कोरोना पॉजिटिव आया था जिन्हें अयसुलेशन वार्ड में रखा गया है। उनके आज उपचार के बाद के सेम्पल आज लिए गए है जो जांच के लिए भेजे जाएंगे। Post navigation सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए उचित मूल्य की दुकान पर बनाए एक एक मीटर के गोल घेरे लॉक डाउन में दो मासूम गिरे कुंए में, दर्दनाक मौत; माँ-बाप फंसे हुए है बदनावर …