राज सरतालिया@पारा वन विभाग के गश्ती दल पर ग्राम पिथनपुर में लकड़ी चोरों ने किया जानलेवा हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 अप्रेल बुधवार को रात 8 बजे के करीब वन विभाग के तीन सदस्य चूड़ेली बिट नम्बर 331 के ग्राम पिथनपुर के पास गश्त कर रहे थे तभी इन वन रक्षकों का सामना चोरों से हो गया और लकड़ी चोरो ने वन रक्षकों पर जानलेवा हमला कर दिया। अचानक करीब 20 से 25 लोगों ने वहाँ गश्ती दल पर हमला कर उन्हें बुरी तरह पीटने लगे । हंगामा और आवाज सुनकर पिथनपुर के कुछ ग्राम वासियों वहां पहुंचे उन्होंने बीच-बचाव किया और पारा पुलिस चौकी को सूचना की पुलिस मोके पर पहुँची घायल वनरक्षकों को पारा ले कर आए और उनका पारा अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। पारा पुलिस चौकी प्रभारी केशव सिंह पांडेय का इस मामले पर कहना है कि अभी हम मामले को समझ रहे हैं और घायल धुमसिंह डामोर वनपाल, दिलीप चौहान वनरक्षक, दिलीप मावी वनरक्षक का उपचार कराया जा रहा है और पुलिस ने मौके पर से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है जो मारपीट कर रहे थे पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। Post navigation किराना दुकान से अवैध शराब बरामद; आबकारी थांदला की कार्यवाही … कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच नर्मदा समग्र संस्था की नदी एम्बुलेंस प्रकल्प बनी डूब प्रभावितो के लिए देव दूत