रितेश गुप्ता, थांदला मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर थांदला एग्जिट के समीप बड़ा हादसा हुआ है । हादसे में झाबुआ निवासी महिला की मौके पर मौत हो गई है। हादसे की वजह वाहन का डिवाइडर से टकराना बताया जा रहा है। झाबुआ निवासी रीना जय गुर्जर अपने सास ससुर व बच्चों के साथ सीतामऊ रतलाम से झाबुआ लौट रही थी। उनके साथ परिवार जन एक और गाड़ी स्कॉर्पियो आगे चल रहे थे। स्कॉर्पियो में आ रहे रीना के पति जय गुर्जर व अन्य लोगों ने थांदला टोल बैरियर के समीप साइड ग्लास से देखा कि पीछे आ रही उनके परिजनों का वहां क्रमांक mp 45 c 2682 डीवाईडर से टकरा कर पलटी खा गई है, तभी सभी लोग गाड़ी के पास पहुंचे वह सभी घायलों को बाहर निकाल कर सिविल हॉस्पिटल थाना लेकर आए, जहां पर परिवार की बहू रीना को मृत घोषित किया गया। कार में सवार अन्य गीताबाई हंसिका संध्या रूही व आनंदीलाल गुर्जर को भी गंभीर चोटे आई । फिलहाल महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है । थाना थांदला में मार्ग कायम किया गया। Post navigation अणु पब्लिक स्कूल थांदला ने CBSE बोर्ड परीक्षा मे दिया सर्वेश्रेष्ठ परिणाम रुंडीपाड़ा के खेत में मिला युवक का शव