झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट- घर से सुबह 4 बजे शोच के लिये निकली सोनल 8 दिन से लापता है उसका गरीब पिता छितु उसे ढुढते हुए पुलिस थाने पर पहुंचता है किन्तु पुलिस द्वारा मात्र गुमशुुदगी दर्ज करने के अलावा कोई कार्यवाही नही की जाती है तब जाकर छितु को पत्रकारों के दरवाजे खटखटाने पड़ रहे है। यह वाकई थांदला के करीब ग्राम नवापाडा की 18 वर्षीय सोनल के साथ तब हुआ जब वह अपने के घर सुबह 4 बजे शोच के लिये बाहर आई और उसके बाद घर के अंदर नहीं आ सकी। उसके पिता छितु ने पुलिस थाना थांदला पर 29 मार्च 2016 को रिपोर्ट दर्ज की किन्तु पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर आज तक विवेचना नहीं की। जिसके कारण छितु की लड़की कोसो दूर निकलती नजर आ रही है। इस संबंध में छितु द्वारा जिला पुलिस अधीक्षक झाबुआ को भी आवेदन दिया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त महिला व उसके पिता व पुलिस के कब्जे से दूर है। Post navigation प्रभातफेरी-कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ नवरात्रि का प्रथम दिन अखाड़े पर मनाया प्रभारी मंत्री ने गुड़ी पडवा