झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- जय जय सरस्वती नंदन- स्वामी गुरू देवा कीर्तन के साथ 72 घंटों का अखंड संकीर्तन का शुभारंभ गुरूवार सुबह 5.30 बजे हुआ। इसके साथ ही तीन दिवसीय श्रीजी पाद स्पर्श महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कीर्तन प्रारंभ करने के पूर्व भगवान का मंगल श्रंृगार और मंगल आरती की गई। इसके बाद तीन राज्यों गुजरात,महाराष्ट और राजस्थान से आए भक्तों और पेटलावद व थांदला के गुरूभक्तों ने मिलकर अखंड संकीर्तन का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में भक्तों का स्वागत- बुधवार को शाम को जब गुजरात सहित अन्य राज्यों के भक्त शाम को निलकंठेश्वर महादेव मंदिर पर एकत्रित हुए तो स्वागत का दौर चला पुष्पमालाओं से भक्तों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात भक्तगण भजन गाते हुए नगर के मुख्य मार्गों से निकले जहां पर विभिन्न स्थानों पर नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर भक्तों का स्वागत किया। इसके पश्चात यात्रा गुरूद्वारा मंदिर पर पहुंची जहां गुरूदेव की आरती सभी ने एकजुट होकर की। प्रथम दिन अन्नपूर्णा पूजन का लाभ ओमप्रकाश भट्ट बामनिया वाले ने लिया। इसके साथ ही प्रतिदिन पूजन आरती और संकीर्तन का दौर चल रहा है। Post navigation ट्रैक्टर ने बाइक सवार को मारी टक्कर हुई मौत आंधी से आधा दर्जन आशियाने हुए तबाह, बिजली गिरने से झुलसी महिला की हुई मौत