झाबुआ लाइव के लिए मेघनगर से भूपेंद्र बरमंडलिया की रिपोर्ट – समीप ग्राम रंभापुर में इन दिनों गणेश उत्सव का काफी परवान सिर चढ़ कर बोल रहा है पिछले सप्ताह से गणेश उत्सव की काफी धूम मची है हर दिन कोई न कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन गणेश समीती के सदस्यों द्वारा करवाया जाता है 23 तारीख को माता आशापुरी मंदिर के समीप गणेश जी को 56 प्रकार का भोग चढ़ाया गया तथा 108 दीपों की महाआरती उतारी गई वही समिति के सदस्यो द्वारा सदर बाजार में डांस प्रतियोगिता कार्यक्रम रखा गया जिसमें छोटे छोटे बच्चो द्वारा बढ चढकर हिस्सा लिया गया। इस प्राकर ग्राम में जगह जहग गणेश जी की प्रतिभा बैठाई गई वहां भी तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। Post navigation गणेश उत्सव की नगर मे रही धूम नवागत जिला पंचायत सीईओ ने ली बैठक