थांदला। दिनांक 01/09/2023 से 02-09-2023 तक संभाग स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता इंदौर में आयोजित की गई थी ! जिसमें फाइनल मैच इंदौर  और झाबुआ के बीच में खेला गया । जिसमें इंदौर की टीम की टीम 3-0 से विजेता रही। झाबुआ जिले की फुटबॉल टीम में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के 10 खिलाड़ियों ने झाबुआ जिले का प्रतिनिधित्व किया था । 

जिसमें से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला के दो विद्यार्थियों हर्ष विवेक अड , लकी प्रकाश कटारा कक्षा ग्यारहवीं का चयन राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता अनूपपुर मध्यप्रदेश के लिए चयन हुआ। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए फ्लावरलेट स्कूल के दोनों खिलाड़ी इंदौर संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा दिखा रहे हैं  जो की दिनांक 13/09/ 2023 तक अनूपपुर मध्यप्रदेश में चलेगी। वहीं रामा में आयोजित जिला  स्तरीय बालिका अंडर -17 खो-खो  प्रतियोगिता में फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला की पूरी टीम ने हिस्सा लिया था जिसमें फ्लावरलेट स्कूल की बालिकाओं ने बाजी मारी थी। इसके पश्चात संभागीय स्तरीय अंडर -17 खो – खो प्रतियोगिता बुरहानपुर जिले में आयोजित की गई थी। जिसमें फ्लावरलेट इंग्लिश एकेडमी स्कूल थांदला की बालिकाएं शानदार प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता रही। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक फादर सोनू वसुनिया प्राचार्य सिस्टर जीनो खेल शिक्षक श्री निलेश पारगी सर श्री मुकेश भूरिया सर शाला के सचिव अमित मावी सभी शिक्षकगणो  ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी एवं सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *