झाबुआ लाइव के लिए बामनिया से लोकेंद्र चाणोदिया की रिपोर्ट- मां अम्बिका मंदिर चौराहे पर नवयुवक नवदुर्गा महोत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव के अंतिम चरण में शरद पूर्णिमा के पावन पर्व पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी विशाल कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 600 से अधिक कन्याओ का विधिवत पूजन कर भोजन करवाया गया। शाम 4 बजे आरंभ हुआ कन्याभोज देर शाम तक जारी रहा, जिसके बाद माताजी की महाआरती की गई। Post navigation शरद पूर्णिमा की रात में 101 किलो दूध की बनाई खीर प्रसादी तीन दिवसीय आध्यात्मिक साधना का हुआ समापन