⇐जितेंद्र वाणी@राज#नानपुर आज नानपुर थाने के अंतर्गत तीन अलग अलग लोगों की मौतों से नानपुर में मातम छा गया। आज लगभग 11 बजे स्वस्थ केंद्र पर दो लाशो का पीएम करने पहुचे तो रास्ते पर जाने वाले लोगो की भीड़ जमा होने लगी।प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक बालिक लड़की ने घर के आगे बोर के पेड़ पर लटक के अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।ग्रामीणों ने बताया कि झूमा पिता फतिया ग्राम भनरावत बीमारी से परेशान थी।इसके बाद उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। वही दूसरी लाश को उसके परिजन पोस्टमार्टम के लिए नानपुर लेकर आए।वेगड़ी के ग्रामीणों ने बताया कि इंदरसिंह पिता भुवान सिह 40 वर्ष खुले कुए में गिर गया।छोटी दीपावली होने से अधिक शराब पी रखी थी जिससे वह खुले कुए में जा गिरा।वही अलीराजपुर के खन्ड़ाला के पटवारी दीपेंद्र भूरिया की भी युवा अवस्था मे मोत होना चर्चा का विषय बना। उनकी मौत बीमारी के चलते हुई। Post navigation पैंगबर-ए-इस्लाम के यौमे पैदाइश का पर्व ईद मीलादुन्नबी मनाया सेक्टर अधिकारी ने बूथ से 100 मीटर के दायरे में लगे कांग्रेस के झंडे हटाए तो भाजपा के लगे रहे, सरकारी पोल पर अब भी लगे है झंडे