इरशाद खान, बरझर पैगंबर ए ईस्लाम की योमो ए पेदाईस का पर्व ईद मिलाददुन नबी आज बडे अकीदत के साथ मनाया गया बुधवार को हुसैनी मस्जिद से जुलुस शुरू हुआ जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा जुलुस के आगे आगें युवा नारे ए तकबीर की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस हुसैनी मस्जिद पहुंचा जहां पर इमाम साहब ने फातेहा कर देश में अमन चैन की दुआ मांगी। हुसैनी कमेटी द्वारा बच्चों को मिठाई बांटी गई। जुलूस में सदर शहजाद खान, सरदार खान, हाजी हनीफ खान, हाजी लियाकत खान, हाजी सलीम खान, हाजी अकरम खान व बडी संख्या में समाज जन उपस्तिथि थे। पुलिस ने संभाली कमान पर्व के चलते पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक प्रबंधक किए थे। जुलूस में पुलिस दल के साथ सघन पेट्रोलिंग कर रहे थे। शहर मे जिस मार्ग से जुलूस निकाला जा रहा था उस पूरे मार्र्ग पर व्यवस्था के लिहाज से पुलिस बल तैनात किया गया था। प्रशासन की इस व्यवस्था की समाजजनो द्वारा सराहना की गई Post navigation मध्यप्रदेश कम्प्यूटर ऑपरेटर महासंघ ने बनाई रूपरेखा तीन अलग अलग हुई मौतों से नगर में पसरा मातम, बीमारी से परेशान बालिका ने लगाई फांसी