संजय गांधी @ बोरी अपनी बालिग बेटी द्वारा दूसरे गोत्र के युवक से प्रेम विवाह करना बोरी के एक परिवार को इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने बेटी की रियल आनर किलिंग ना करते हुऐ उसकी सांकेतिक आनर किलिंग कर दी । बकायदा बेटी की अर्थी सजाई गयी जिसमे उसकी तस्वीर लगाई गयी ओर रो-रो कर मातम मनाते हुऐ शव यात्रा निकाली गईं। बकायदा अंतिम संस्कार कर परिवार कि इस बेटी से जुडी सभी यादे जैसे किताब – कपडे उसके चादर – तकिया तक जला दिये गये। इतना ही नही, लगे हाथ परिवार- कुटुंब के पुरुषो ने मुंडन करवाते हुऐ मृत्यू भोज भी दे डाला । लडकी के भाई ओर चाचा ने अलीराजपुर लाइव को बताया कि जिस लडकी ने हमारे परिवार ओर जाति का मान नही रखा। वह हमारे लिए आज से मर गयी है उससे अब कोई लेना देना नही है।इसलिए हमने यह सब किया है । उधर थाना प्रभारी रामजी मिश्रा ने बताया कि लडकी झाबुआ कालेज मे पढ़ती थी। इसी दोरान भाभरा के एक युवक से प्रेम के चलते वह लडके के साथ चली गयी थी ओर प्रेम विवाह कर लिया था जिसकी गुमशुदगी बोरी थाने पर दर्ज करवाई गयी थी जिसके बाद बोरी पुलिस ने लडकी को बरामद कर एसडीएम कोट॔ मे पेश किया जहा से उसे बालिग होने ओर लडके के पक्ष मे बयान देने के कारण पति के साथ जाने की अनुमति दे दी गयी जिसके बाद हताश – निराश ओर नाराज लडकी के परिजनों ने उसके अंतिम संस्कार ओर क्रिया कर्म करने का फैसला लिया। Post navigation बच्चा तस्करी के आरोप में अलीराजपुर का एक बड़ा कारोबारी गिरफ्तार, गिरोह बनाकर मानव तस्करी का आरोप कलावती भूरिया ने किया कांग्रेस कार्यालय का उद्घाटन