रितेश गुप्ता, थांदला- भक्त श्री मलुकदासजी रामायण मंडल द्वारा श्रावणमास में घर-घर संगीतमय रामायण पाठ आयोजन का यह 55 वां वर्ष रक्षाबंधन को पूर्ण हुआ । जिसकी हवनात्मक पूर्णाहुति सोमवार को स्थानीय श्री रामेश्वर महादेव पर सम्पन्न हुई । मुख्य यजमान श्री भेरुभाई सुखलालजी मेहते ने पंडित श्री किशोरजी आचार्य के आचार्यत्व में यज्ञ विधि सम्पन्न की । श्री सुंदरकांड की चौपाइयों द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई । शाम को 6 बजे महाआरती के साथ यज्ञ सम्पन्न हुआ । पश्चात भोजन महाप्रसादी का आयोजन हुआ जिसमें नगर के सभी समाज के भक्तजन, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चें सम्मिलित हुए । शाम को भगवान रामेश्वर महादेव की महाआरती सम्पन्न हुई । मंडल के वरिष्ठ किशोर आचार्य एवं अध्यक्ष विजयसिंह राठौर ने इस सफल आयोजन के लिए नगर के समस्त भक्तजनों का आभार व्यक्त किया। Post navigation बौखलाई कांग्रेसी मुझे नालायक, जनरल डायर व वेश्या कहती है, संस्कार विहीन कांग्रेस सिर्फ शिवराज को बदनाम कर रही है : शिवराजसिंह चौहान अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भी जुटाई केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राशि