रितेश गुप्ता, थांदला केरल में आई प्रकृतीक आपदा के बाद उत्पन्न भयावह दर्दनाक स्थिति को देखते हुए थांदला अणु पब्लिक स्कूल के बच्चों ने वहाँ के संचालक प्रदीप गादिया एवं प्राचार्य प्रमोद नायर की प्रेरणा से हेडबॉय प्रथम बैरागी और हेड गर्ल अक्सा अजीसन के साथ पूरे स्कूली बच्चों ने पूरे नगर में रैली निकालते हुए 15 हजार की राशि एकत्रित की। बच्चों ने इस भीषण बाढ़ में अकाल ही मृत्यु को प्राप्त आत्माओ की शांति के लिए स्कूल परिसर में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा एकत्रित दानराशि को स्कूल मैनेजमेंट के सुपुर्द किया।स्कूल मैनेजमेंट के ट्रस्टी प्रदीप गादिया ने उक्त दानराशि को मुख्यमंत्री राहत कोष केरल के खाते में जमा करा दिया है। Post navigation 55 वें श्रावणमास रामायण पाठ की हवनात्मक पूर्णाहुति सम्पन्न नगर परिषद को मिली नई फायर ब्रिगेड की सौगात