रितेश गुप्ता, थांदला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की मूल्यवृद्धि के विरुद्ध व बेतहाशा महंगाई के खिलाफ भारत बंद का आह्वान किया गया है कांग्रेस कमेटी ने सभी व्यापारियों, नागरिकों से अपील की कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस की बढ़ती हुई कीमते, जीएसटी, राफेल विमान घोटाला, जैसे संवेदनशील मुद्दों को लेकर सोमवार को भारत बंद के तहत थांदला बंद रख अपना सहयोग दे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस सेवादल ने व्यापारियों से सुबह से दोपहर 3 बजे तक अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद कर सहयोग प्रदान करें। Post navigation राजेश डामर बने झाबुआ अजा मोर्चा के जिला संयोजक मिट्टी के गणेशजी बनाकर दिया पर्यावरण का संदेश, विधायक ने गणेशजी बनाओ प्रतियोगिता में वितरित किए पुरस्कार