रितेश गुप्ता, थांदला
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा आईटी सेल विभाग के प्रदेश संयोजक विष्णु भारती, अविनाश राव व प्रदेश कार्यालय प्रभारी की अनुशंसा पर तथा भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश यादव, की सहमति पर राजेश डामर को भाजपा आईटी सेल विभाग अजा मोर्चे का झाबुआ का जिला संयोजक मनोनीत किया गया है। इनकी नियुक्ति पर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर सेठिया, थांदला विधायक कलसिंह भाबर, नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर, जिला उपाध्यक्ष अजा मोर्चा चंदू प्रेमी, थांदला मंडल अध्यक्ष मनीष वाघेला, राजू धानक, विधायक प्रतिनिधि मेघनगर प्रेमसिंह बसोड, युवा मोर्चा जिला महामंत्री संजय भाबर, विधायक प्रतिनिधि थांदला राकेश सोनी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष गोपाल बैरागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश लोढ़ा, अनिल भंसाली, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास सोनी आदि ने राजेश डामर को अजा मोर्चा जिला संयोजक के पद से नवाजे जाने पर इष्ट मित्रों व परिजनों के द्वारा मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कर हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी तथा पार्टी के प्रति वफादार रहते हुए पार्टी के हित में कार्य करने की शुभकामनाएं भी दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *