थांदला। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा प्रदेश के नगरों की आंतरिक सड़कें ठीक हों और नागरिकों का जीवन सुगम हो, इस उद्देश्य से प्रदेश के इतिहास में पहली बार राज्य सरकार अपने बजट से नगरीय निकायों को सड़कों के रख-रखाव के लिए राशि उपलब्ध करा रही है । नगरीय निकायों के पास सड़कों के रख-रखाव के लिये पर्याप्त राशि की उपलब्धता हो यह सुनिश्चित करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा कायाकल्प अभियान शुरू कर नगरीय निकायों की सडको के उन्नयन हेतु सभी को जनसँख्या के आधार पर राशी का वितरण किया जाना है। इसी अनुरूप पूर्व में स्वीकृत राशी के उपरांत पुन मुख्यमंत्री द्वारा नगरीय निकाय थान्दला को 50 लाख की राशि स्वीकृत की। जिस हेतु नगर परिषद् अध्यक्ष लक्ष्मी सुनील पणदा, उपाध्यक्ष पंकज राठोड़, पार्षद धापू बहन वसुनिया, लीला बहन डामोर, जीतेन्द्र मोरिया, समर्थ उपाध्याय, माया सचिन सोलंकी, ज्योति जीतेन्द्र राठोड़, राजू धानक, भूमिका आशीष सोनी, जगदीश प्रजापत, अजजा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एवं थांदला विधानसभा 194 घोषित प्रत्याक्षी कलसिंह भाभर सहित मंडल अध्यक्ष रोहित बैरागी ने प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। Post navigation श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नवीन कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष भरत भंसाली, सचिव प्रदीप गादिया एवं कोषाध्यक्ष संतोष चपलोद को मनोनीत किया अणु पब्लिक स्कूल में बनाए गए 650 स्क्वेयर फीट के गणेशजी