अलीराजपुर डेस्क। तहसीदार तहसील सोंडवा से प्राप्त प्रकरण की अनुशंसा के आधार पर प्रकरण में एसडीएम रंजना मुजाल्दे द्वारा मृतक रिकला भगडिया की सर्पदंश से उसकी मृत्यु हो जाने के कारण मृतक के उसके पिता भगडिया पिता हेमतिया को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। इसी प्रकार से तहसीदार सोंडवा की अनुशंसा पर प्रकरण में मृतका सुकली पति रमेश निवासी ग्राम कुलवट सर्पदंश से उसकी मृत्यु हो जाने के कारण मृतका के पति रमेश को 50 हजार रूपए की आर्थिक सहायता दी गई। Post navigation जिला कांग्रेस की बैठक संपन्न नमस्कार महामंत्र के साथ होंगे सामूहिक जाप-सामायिक