पलवाड से विपुल पांचाल की स्पेशल रिपोर्ट ॥ झाबुआ जिले के पलवाड इलाके मे आज एक भव्य समारोह मे हजारो ईसाई धर्मप्रेमी मोजूदगी में आज पांच लोग फादर बन गये । काकनवानी से लगे गांव डूंगरीपाड़ा चर्च में आज 5 वे लोग जिन्होंने अपना जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित किया उनमें 1 जामु रफाएल कटारा ग्राम नवापाडा.. 2 राजेश ए लियास सारेल झारणी 3 महेश नगेशिया जशपुर छतीसगढ़ 4 प्रदीप भाबोर धामनी 5 राकेश बरिया गोयंका बांसवाड़ा राजस्थान शामिल है । इस अवसर पर आयोजित समारोह में कांग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया, डा विक्रांत भूरिया, जेवियर मैडा, गेंदाल डामोर..वीरसिंह भूरिया, आदि मोजूद थे इस कार्यक्रम झाबुआ धर्म प्रान्त के धर्माध्यक्ष डॉ देवप्रसाद गणावा एवं उदयपुर धर्म प्रान्त के पूर्व धर्माध्यक्ष जोसेफ फता लिन्न के साथ बड़ी संक्या में फादर एव सिस्टर उपस्थित थे । इस आयोजन को सफल बनाने मे कार्यक्रम को लेकर विशेष योगदान फादर हाबिल लकड़ा माइकल खड़िया प्रो अरुण कटारा बहादुर कटारा दीपसिंग मुनिया गुलाब डामोर प्रिंस डामोर परदीप खड़िया ओर बरनाड कटारा का रहा । आज से यह सभी फादर पारिवारिक जीवन को त्याग कर मानवता की सेवा के लिऐ काय॔ करेंगे ।। Post navigation शत्रु को हजार अवसर दें: स्वामीजी कुण्डली में शनि, दिगाम में मनी और जीवन में दुश्मनी दुखदायक होते है