अलीराजपुर विधायक ने किया पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पुजन।
==========================
आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर अलीराजपुर विधायक नागरसिंह चौहान के कर कमलों से पानी की टंकी के निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया।टंकी के अलावा इस मद से सोंडवा के कुछ क्षेत्रों मे पाइप लाइन भी डाली जायेगी। इस टंकी का निर्माण भी पुर्व मे स्थित टंकीयो के पास मे ही होगा। विधायक ने वहां उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया की ग्राम पंचायत बोडगांव मे भी एक पानी की टंकी का प्रस्ताव बनाया जाये व वहां पानी की टंकी का निर्माण किया जाये ताकि वहां की जनता को भी पानी की परेशानी ना उठाना पडे। लोक स्वास्थ्य यांत्रीकी विभाग अलीराजपुर के द्वारा 68 लाख 74 हजार रूपये मे विनेश वाघेला अलीराजपुर को ठेका मिला है। सुमित निगवाल उपयंत्री ,दिवाकर केसरे उपयंत्री ,सोंडवा के प्रभारी सरपंच शिव ठाकुर, अब्दुल हमीद खान, जाकीर बोहरा, पूर्व जनपद सदस्य बीना डावर, राकेश, भिकला ,रमेश( मामू) कैलाश सस्तिया (रोजगार सहायक) पारला सस्तिया( ग्राम सहायक) आदि कार्यक्रम में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *