थांदला। नये लायन युवाओं का जोश पुराने साथियों के अनुभव व मार्गदर्शन में 43 वर्ष पूर्व थांदला लायंस क्लब का रोपा गया नन्हा पौधा आज वट वृक्ष बन कर मानव सेवा के साथ हर समय सेवा कार्य में अग्रणी है। क्लब का अध्यक्ष फूल के सामान होता है जो अपने सेवा कार्य से पुष्प के समान महकता है।

उक्त उद्भोदन नगर के निजी होटल में लायंस क्लब के नवीन पदाधिकारियों के शक्ति संस्थापन समारोह एवम  शपथविधि  में ला. योगेन्द्र रूनवाल ने शपथविधि अधिकारी के रूप में लायन साथियों की बीच कही। रूनवाल ने नवीन अध्यक्ष सावन गर्ग, सचिव प्रशांत उपाध्याय, कोषाध्यक्ष दिनकर वाजपेई सहित 14  पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर उनकी क्लब के प्रति जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पीडितों की सेवा में जुटने का आहवान किया। शपथ समारोह  महिला सशक्तिकरण पर केन्द्रित रहा । समारोह में विशेष अतिथि  भी नगर की महिला नेत्री भा.ज.पा. प्रदेश मंत्री श्रीमति संगीता सोनी, विशिष्ट अतिथि श्रीमति चंद्रकला गाडन, पूर्व चिकित्सक डाॅ किरणबाला चतुर्वेदी रही । 

 ला. मुरली अरोडा इन्दौर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समस्त अतिथियों व पदाधिकारियों ने निवृतमान अध्यक्ष बी.एल. गुप्ता के अध्यक्षीय कार्यकाल की सराहना की। आयोजित कार्यक्रम में झोन चेयरपर्सन आलोक चौहान , वी.आर. अरोरा, डाॅ महेन्द्र उपाध्याय, कैलाश कारा , महेन्द्र सोनी, प्रकाश घोडावत, श्रीमंत अरोडा, दिनकर वाजपेयी, सहित रतलाम पेटलावद व इन्दौर के साथ लायंस क्लब के कई पदाधिकारी उपस्थित थे। शक्ति संस्थापन समारोह के दौरान गत वर्ष मा.शि. बोर्ड में सर्वोच्य अंक लाने वाली नगर की मेधावी 16 छात्राओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया व 3 महिलाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु सिलाई मशीन भेंट की गयी। कार्यक्रम में नन्ही बालिका हिया उपाध्याय ने योग व प्राणायाम कर सबको आश्चर्य चकित कर दिया। कार्यक्रम का संयुक्त संचालन उमेश बी. पीचा व राजेश वैध ने किया आभार प्रशांत उपाध्याय ने व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *