थांदला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झाबुआ की थांदला ईकाई ने (SFD) प्रकल्प वृक्षारोपण अभियान के तहत पौधारोपण किया। प्रताप कटारा जिला संयोजक झाबुआ ने बताया शा.उ.मा. विद्यालय काकनवानी स्कूल परिसर में छात्र छात्राएं, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मिलकर पौधे रोपे। इसके बाद पौधों को बडा करने का संकल्प भी लिय। विद्यार्थी, शिक्षक, सामाजिक धार्मिक वृक्ष प्रेमियों बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी प्राचार्य पीएन अहिरवार, बाहदुर चरपोटा प्रभारी प्राचार्य, राकेश बबेरिया, काकनवानी सरपंच बाबु डामोर, सामाजिक कार्यकर्ता मकन डामोर, रादु बारिया, एबीवीपी विभाग संयोजक नितेश कटारा, पिंटू डामोर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित हुए। Post navigation 43 वर्ष पूर्व लायंस क्लब का रोपा गया नन्हा पौधा आज वट वृक्ष बन कर मानव सेवा के के कार्य में अग्रणी है पूज्य श्री माधवाचार्य जैन परीक्षा के ज्ञान महायज्ञ में लगभग 1000 परीक्षार्थियों ने भाग लिया