झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
‘आओ जाने संघ’ का शिविर स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल दशहरा मैदान पर 16 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर को संपन्न होगा। इस दौरान शिविर में स्थल का भूमिपूजन किया गया जिसमें वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं समाज प्रमुखों द्वारा सम्पन हुआ जिसमें संघ के जिला प्रचारक धर्मेन्द्र मोर्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर खंड कार्यवाह भूषण भट्ट, अणु पब्लिक विद्यालय के संचालक प्रदीप गादिया, डॉ. महेन्द्र उपाध्याय, नीरज भट्ट, कैलाशआचार्य, भेरूलाल वैद्य, गिरीश धानक, अशोक अरोरा, नीरज सोलंकी, ईश्वरलाल बिथलिया, मनीष वैरागी आदि स्वयं सेवक उपस्थित थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *