रायपुरिया @लवेश स्वर्णकार 

कोरोना कर्फ्यू का उलंग्घन कर रहे व्यापारी तथा बेवजह घूम रहे लोगो पर रायपुरिया टीआई तेजमल पंवार तथा उनकी पुलिस टीम की कार्रवाही एसपी आशुतोष गुप्ता,एसडीओपी सोनू डावर के निर्देश पर जारी है। रायपुरिया थाना प्रभारी पँवार ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी है कि उन्होंने 4 पर आपदा प्रबंधन तथा एक व्यक्ति को अकारण बिना मास्क के साथ भीड़कर कोविड 19 कि बीमारी फैलाने का पूर्ण अंदेशा होंने पर धारा 151,107,116 में प्रकरण दर्ज किया गया एसडीएम के समक्ष पेश करने पर वहां से स्थाई जेल भेजा गया है। मोटर व्हीकल एक्ट से 1500 रुपये तथा बिना मास्क घूम रहे व्यक्तियों के चालान बनाकर 800 रुपये अर्थदंड वसूल किया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *